{"_id":"6a1dbec292c388cd36052b6f","slug":"a-clash-between-two-groups-over-a-young-woman-in-mirzapur-left-a-young-man-injured-by-a-pistol-butt-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112549-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मिर्जापुर में युवती को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, तमंचे की बट से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मिर्जापुर में युवती को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, तमंचे की बट से युवक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में सोमवार दोपहर युवती के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ युवक दुकान में घुस आए और सिलाई का काम कर रहे युवक पर तमंचा तान दिया। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। बीच-बचाव में आई उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
मिर्जापुर निवासी शाहरूख पुत्र फैज ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी हरियाणा के गन्नौर में हुई है। करीब एक माह पूर्व उसकी छोटी बहन बहन की ससुराल गई थी। आरोप है कि गांव का एक युवक उसे वहां से अपने साथ ले गया था। इस संबंध में पहले ही गुमशुदगी दर्ज कराते हुए तहरीर दी गई थी। पीड़ित पक्ष के अनुसार सोमवार दोपहर उसका भाई नसीम दुकान पर बैठकर सिलाई का काम कर रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष का एक युवक वहां पहुंचा और युवती के मामले को लेकर कटाक्ष करने लगा। विरोध करने पर वह अपने तीन-चार साथियों के साथ वापस आया और नसीम पर तमंचा तानकर धमकाने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने नसीम के सिर पर तमंचे की बट मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
घटना के दौरान नसीम की मां शकीला ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को थाने ले गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर नहीं ली।वहीं दूसरे पक्ष के दानिश, शाहिद तथा मोईन के घायल होने की भी बात सामने आई है।
विज्ञापन
--
दरोगा पीड़ित पक्ष से बदसलूकी का आरोप
-पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि थाना रोहटा में तैनात दरोगा हरिओम ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज की और एक पक्षीय कार्रवाई करने का प्रयास किया।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि युवती की कोर्ट मैरिज को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के लोग घायल हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -