फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A chilly welcome to the New Year, the first day is the coldest of the season.

Meerut News: नए साल का सर्द स्वागत, पहला दिन सीजन का सबसे ठंडा

Fri, 02 Jan 2026 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
A chilly welcome to the New Year, the first day is the coldest of the season.
नए साल 2026 का स्वागत मेरठ के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ किया वहीं कुदरत ने भी इस जश्न में कोहरे और शीतलहर का जबरदस्त तड़का लगा दिया। एक तरफ लोग नए साल के जश्न के लिए सड़कों और बाजारों में उमड़े तो दूसरी तरफ बर्फीली हवाओं ने उन्हें ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा जिसने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को भी जिले में नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन

नए साल की पहली सुबह कोहरे और शीतलहर की चादर में लिपटी रही। ठिठुरन इतनी थी कि बृहस्पतिवार का तापमान 1.1 डिग्री गिरकर 14.9 डिग्री पर पहुंच गया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतनी गलन के बावजूद लोगों के उत्साह में कमी नहीं दिखी हालांकि लोग गर्म कपड़ों में पूरी तरह पैक होकर जश्न मनाते नजर आए। लोग चाय की चुस्कियों के साथ नए साल का स्वागत करते दिखे।
विज्ञापन

अभी और बढ़ेगी ठंड
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के डॉ. एम शमीम ने बताया कि पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के कारण फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मेरठ में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई है जिससे आने वाले दिनों में ठिठुरन और बढ़ सकती है। बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी स्कूल रहेंगे बंद
ठंड और घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार 2 जनवरी को जिले के सभी स्कूलों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक का अवकाश रहेगा। यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और मदरसा बोर्ड समेत सभी स्कूलों पर लागू है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed