फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A child dies and eleven people injured in wall collapse in Saharanpur

यूपी: दीवार गिरने से बच्चे की मौत, 11 बराती घायल, मातम में बदली परिवार की खुशियां

Mon, 15 Apr 2019 06:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Apr 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
A child dies and eleven people injured in wall collapse in Saharanpur
हादसे में बच्चे सहित कई लोग घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के कस्बा नानौता में सोमवार को एक हादसा हो गया। यहां गंगोह से बरात आई हुई थी। बरातियों को जिस मकान बैठा रखा था, उस मकान की अचानक दीवार गिर गई। वहीं दीवार के नीचे दबकर एक 12 साल की बच्चे की मौत हो गई, जबकि ग्यारह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को गंगोह नगर के मोहल्ला मखदमूजहां (सराय) से मसूद पुत्र मरहूम शकूर की बरात नानौता नगर के गंगोह रोड स्थित मौहल्ला चांहमंजिली के बरकत कॉलौनी में सलीम के यहां पर आई हुई थी। बराती खाना खाकर कमरे में बैठकर शादी की रस्मों का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान अचानत मकान की दीवार गिर गई।
विज्ञापन


बताया गया कि बरात को पड़ोसी अख्तर ठेकेदार के मकान में ठहराया गया था। जहां बरातियों को ठहराया गया था, उसी मकान के बराबर में एक कमरे में मकान मालिक द्वारा काफी ऊंचाई तक रेत भरा हुआ था। अचानक रेत से भरे कमरे की दीवार गिर गई और रेत भी बिखर गया। कमरे में बैठे बराती इसके नीचे दब गए। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बरातियों व ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां 12 वर्षीय अब्दुल रहीम पुत्र नदीम निवासी बेहट रोड, सहारनपुर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया जा रहा है। दूल्हे की बहन सोनी पुत्र शकूर (12 वर्ष) भी घायल हो गई।

इस हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed