फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A case has been registered against a retired inspector and his wife for embezzling Rs 63.45 lakh.

Meerut News: सेवानिवृत्त दरोगा और उनकी पत्नी पर 63.45 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज

Fri, 03 Oct 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against a retired inspector and his wife for embezzling Rs 63.45 lakh.
मोदीपुरम/मेरठ। शामली निवासी सेवानिवृत्त दरोगा योगेंद्र सिंह बालियान ने अपने बहनोई सूर्यप्रताप सिंह से फर्जीवाड़ा करते हुए 63.45 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पल्लवपुरम फेज-2 निवासी सूर्यप्रताप ने आरोपी और उसकी पत्नी अंजू के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दर्ज कराई रिपोर्ट में सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि वह राजस्थान में गोपालजी डेयरी में जनरल मैनेजर थे। यहां से वह वर्ष 2013 में युगांडा में नौकरी करने चले गए थे। वहां वह डेयरी में नौकरी कर वर्ष 2019 में वापस भारत आ गए थे। योगेंद्र सिंह बालियान ने विभिन्न कार्यों के लिए उनसे लाखों रुपये अलग-अलग तारीखों में मांगे। कुछ रुपये नगद व अधिकांश रुपये उन्होंने अंजू बालियान के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफार कराए थे। उन्होंने कुल 66.45 लाख रुपये दंपती को दिए थे। कई बार रुपये वापस मांगने पर तीन लाख रुपये योगेंद्र सिंह बालियान ने अपने बेटे के खाते से पीड़ित के खाते में ट्रांसफर कराए थे।
विज्ञापन

बकाया 63.45 लाख रुपये अभी तक वापस नहीं किए। मांगने पर धमकी दी कि वह सेवानिवृत्त दरोगा हैं। उनका फोटो फ्रेम में जड़वाकर माला चढ़वा देंगे। इसके बाद सूर्यप्रताप सिंह ने एसएसपी दफ्तर पर प्रार्थना देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर पल्लवपुरम पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर लिया। सीओ दौराला चंद्रप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि योगेंद्र सिंह बालियान और अंजू बालियान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed