फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A case has been filed against 176 people for blocking the highway by placing a dead body

Meerut News: शव रखकर हाईवे जाम करने में 176 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sat, 12 Apr 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 12 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against 176 people for blocking the highway by placing a dead body
कोतवाली देहात (बिजनौर)। बृहस्पतिवार को किशोर की मौत के बाद ग्राम रोशनपुर प्रताप में हाईवे जाम करने के मामले में 26 नामजद व करीब 150 अज्ञात लोगों के मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाना कोतवाली देहात के ग्राम रोशनपुर प्रताप में तेज गति से जा रही एक ऑडी कार ने 17 वर्षीय चित्रांश उर्फ सनी को टक्कर मार दी थी। किशोर की मौत हो गई थी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने देहरादून-नैनीताल हाईवे पर जाम लगा दिया था। करीब सात घंटे बाद जाम खोला गया था। सीसीटीवी फुटेज और वीडियोग्राफी के आधार पर लोगों को चिह्नित किया जा रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने मनसा देवी चौकी इंचार्ज की ओर से गांव के ग्राम प्रधान सहित 26 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। 150 लोगों के विरुद्ध अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में ग्राम रोशनपुर प्रताप के 23 तथा दूसरे गांव के तीन लोग शामिल हैं। इस संबंध में सीओ नगीना अंजनी कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों को किया गया है नामजद

पुलिस ने ग्राम प्रधान अनुज, रजत शर्मा, राकेश, गौरव, पंकज, केशव,अंकुश, शिवम पुत्र मेहर सिंह, शिवम पुत्र अमर सिंह, भागीरथ, वीरेंद्र , नीरज, रोहित, ज्ञानेंद्र, काले, छोटू, अनुज, अंकुश, सोनू, विदित, रंजीत, रजत, छोटू सभी निवासी ग्राम रोशनपुर प्रताप, सोनू सैनी पुत्र नौबहार सिंह निवासी ग्राम लकड़ा, गोपाल पुत्र नंदराम निवासी ग्राम डेलपुरा कन्ना, जावेद पुत्र मेहबूब निवासी ग्राम हरियावाला को नामजद किया है।





आने-जाने वालों से मारपीट करने का आरोप
मुकदमे में कहा गया है कि हाईवे पर शव रखकर जाम लगाया गया तथा आने जाने वाले व्यक्तियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट का की गई। वीडियाेग्राफी में लोग हाथों में लोहे की रॉड, डंडे आदि लेकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed