फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A cart was set up outside Surajkund Park again, but the police removed it.

Meerut News: सूरजकुंड पार्क के बाहर फिर ठेला लगाया, पुलिस ने हटवाया

Fri, 03 Oct 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
A cart was set up outside Surajkund Park again, but the police removed it.
मेरठ। सूरजकुंड पार्क के बाहर ठेला लगाने को लेकर भाजपा के दो पार्षदों के बीच बुधवार को हुआ विवाद अभी शांत नहीं हुआ। महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल व महानगर अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बावजूद भी बृहस्पतिवार को एक पक्ष ने फिर से ठेला लगा लिया। इस पर भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने हंगामा कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और ठेला हटवा दिया। इस मामले में एडीजी मेरठ जोन ने सीओ सिविल लाइन से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

वार्ड-58 में सूरजकुंड पार्क के बाहर दो समुदाय के अलग-अलग ठेला लगाने पर बुधवार को विवाद हो गया था। एक पक्ष से स्थानीय पार्षद सुमित शर्मा व दूसरे पक्ष से पार्षद उत्तम सैनी अपने कार्यकर्ताओं के साथ समर्थन में आए थे। दोनों के बीच तीखी बहस और मारपीट हुई। सिविल लाइन थाना पुलिस उत्तम सैनी व उसके तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने ले आई थी। इस पर काफी हंगामा हुआ था। महापौर, विधायक और महानगर अध्यक्ष को थाने पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

थाने में पुलिस ने भाजपा के कार्यकर्ताओं की बहस भी हुई। एसपी सिटी व महानगर अध्यक्ष के बीच तीखी झड़प होने पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर नाराजगी जताई। भाजपा नेताओं ने कहा कि दोनों पक्ष के लोग ठेला नहीं लगाए। बृहस्पतिवार को एक पक्ष ने सूरजकुंड पार्क के बाहर फिर ठेला लगा दिया। इस पर पार्षद उत्तम सैनी ने हंगामा कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ठेला हटवा दिया। वहीं, बुधवार को थाने में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद की रिपोर्ट एडीजी ने सीओ सिविल लाइन से मांगी है। इस प्रकरण में पुलिस पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed