यूपी: चौबीस घंटे में दूसरा हादसा, गंगनहर में फिर समाई कार, तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनहर पटरी राहगीरों के लिए काल बन रही है। यहां शनिवार सुबह एक कार नहर में समा गई थी,कार सवार पांच लोगों की इस हादसे में मौत हो गई थी। इसके चौबीस घंटे बाद ही एक और कार नहर में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की काफी तलाश की लेकिन अभी तक कार का कोई सुराग नहीं लग सका है। एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई है।
सरधना के सलावा गंगनहर पुल के निकट रविवार सुबह एक कार फिर से नजर में जा गिरी। पानी के तेज बहाव के साथ कार बह गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। कार में कितने लोग सवार थे इस बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस व एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद हैं। वहीं एनडीआरएफ की टीम कार की तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि 24 घंटे में सलावा गंग नहर में कार समाने का यह दूसरा हादसा है। पुलिस अफसरों ने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर से बात की जिसके बाद राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए तुरंत हाइट गेज लगाने का काम गंगनहर पटरी मार्ग पर शुरू कर दिया गया है। वहीं भारी वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इस मार्ग पर स्पीड के लिए भी पुलिस प्लान तैयार कर रही है।
पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ने पुलिस अफसरों से कहा कि यह मार्ग कावड़ यात्रा के लिए पूर्व में तैयार किया गया था। लेकिन अब इस पर वाहनों का आवागमन इतना हो गया कि लगातार हादसे हो रहे हैं। रविवार को एक कार नहर में समा गई थी जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/