{"_id":"68ac9399a8ec02dab202801b","slug":"a-call-to-remove-the-evils-prevalent-in-vishwakarma-society-meerut-news-c-40-1-smrt1041-109877-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा समाज में फैली कुरीतियां दूर करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा समाज में फैली कुरीतियां दूर करने का आह्वान
Mon, 25 Aug 2025 10:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
बहसूमा। रामराज में विश्वकर्मा समाज सेवा समिति के तत्वाधान में हुई बैठक में विश्वकर्मा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने समाज हित में एकजुट रहने का संकल्प लिया।
सोमवार को बजरंग लाल धीमान के आवास पर हुई बैठक में समिति अध्यक्ष केपी सिंह धीमान ने कहां समिति का उद्देश्य एकता व भाईचारे का संदेश देकर समाज को एकजुट करने का है। विश्वकर्मा समाज की अलग ही पहचान है। विश्वकर्मा के बिना समाज अधूरा है। अयोध्या में श्री राम लला की मूर्ति, मंदिरों के दंड ध्वज, सोने की लंका, विष्णु भगवान का सुदर्शन चक्र, पुष्पक विमान, मूर्ति कला, देवी देवताओं के सिंहासन आदि के विश्वकर्मा ही निर्माता है। विश्वकर्मा ही विज्ञान के आविष्कारक हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र धीमान ने कहा कि समाज के सभी लोग एकजुट होकर अपनी एकता का परिचय दें दहेज प्रथा, ब्रह्मभोज आदि बंद करने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को उत्तम शिक्षा के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस मौके पर जगवीर सिंह धीमान, काले धीमान, मांगेराम धीमान, बलविंदर धीमान, नितिन धीमान, दिनेश धीमान, डॉक्टर प्रदीप धीमान, पवन धीमान रहे। संचालन योगेंद्र धीमान ने किया।