फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A buffalo was robbed from a laborer in Meerut and now the police gave two buffaloes to the victim

मजदूर से लूटा गया एक भैंसा, पुलिस ने लौटाए दो, पढ़िए- आखिर क्या है पूरा माजरा

Sun, 31 May 2020 02:33 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 31 May 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
A buffalo was robbed from a laborer in Meerut and now the police gave two buffaloes to the victim
भैंसा फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में नए एडीजी को गुडवर्क दिखाने के प्रयास में परतापुर पुलिस ने कमाल कर दिया। दरअसल, छज्जुपुर के एक मजदूर से भैंसा-बुग्गी लूट लिया गया था। अब पुलिस ने इस मामले में रोहटा के एक किसान पर दबाव बनाकर उसका भैंसा लेकर पीड़ित को दे दिया। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ने एक के बजाय पीड़ित को दो भैंसे दिए। हालांकि उसकी बुग्गी अभी तक नहीं मिली है। आगे पढ़िए आखिर पूरा माजरा क्या-

विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व मोहिद्दीनपुर शुगर मिल में गन्ना डालकर गांव छज्जुपुर लौट रहे मजदूर फैयाज पुत्र हमीद से बदमाशों ने भैंसा-बुग्गी लूट ली थी। फैयाज ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर परतापुर थाने के एक दरोगा और उनकी टीम ने रोहटा निवासी किसान शाहिद पुत्र साबू पर दबाव बनाया। इतना ही नहीं उसका भैंसा लाकर फैयाज को दे दिया। यही नहीं पुलिस ने एक और भैंसा फैयाज को दे दिया। शाहिद का कहना है कि उसने यह भैंसा रोहटा के नेकीराम प्रजापति से खरीदा था। 

उधर, पुलिस शाहिद पर बदमाशों का साथ देने का आरोप लगा रही है। इस बाबत इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि चोरी हुए भैंसे रोहटा में बेचे जाते हैं।

बसपा जिला उपाध्यक्ष को हड़काया
रोहटा निवासी शाहिद के भैंसा प्रकरण में शनिवार को बागपत के बसपा जिला उपाध्यक्ष अफजल कुरैशी परतापुर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनसे अभद्रता की। इस पर उन्होंने चेतावनी दी कि परतापुर पुलिस के दुर्व्यवहार की शिकायत एसएसपी से करेंगे। 

मामला संज्ञान में आने के बाद पीड़ित से मुलाकात की। उन्हें आश्वासन दिया कि उनका भैंसा ढूंढकर जल्द उन्हें दे दिया जाएगा। - चक्रपाणी त्रिपाठी, सीओ ब्रह्मपुरी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed