{"_id":"67fec37995b3a293cf06d666","slug":"a-bolero-driver-changing-a-tyre-on-the-meerut-bulandshahr-highway-was-hit-by-a-car-and-died-kithor-news-c-14-1-mrt1051-834157-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर टायर बदल रहे बोलेराे चालक को कार ने टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर टायर बदल रहे बोलेराे चालक को कार ने टक्कर मारी, मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृतक चालक का फाइल फोटो (परिजन)
खरखौदा (मेरठ)। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग के खरखौदा बाईपास पर बोलेरो पिकअप का टायर बदलने के दौरान पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसकी मौत हो गई। मृतक पक्ष की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जिला सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव बुधेरा निवासी इमरान मलिक पुत्र नानू के अनुसार उसका भाई सत्तार (40) बोलेरो पिकअप पर चालक का कार्य करता था। सोमवार रात सत्तार बोलेरो में हरियाणा के जिला यमुनानगर से लकड़ी का सामान लेकर हापुड़ जा रहा था। उसकी बोलेरो पिकअप मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरखौदा बाईपास के समीप पहुंची तो टायर में पंक्चर हो गया। सत्तार गाड़ी किनारे लगाकर टायर बदलने लगा तभी पीछे से आ रही कार ने गाड़ी में टक्कर मार दी। इसमें सत्तार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पहले खरखौदा क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालत गंभीर होने के कारण बाद में उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान सत्तार की मौत हो गई। इस मामले में इमरान ने कार चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।