फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a biker died struck the rajwaha railling

रजवाहे की रेलिंग से बाइक टकराई, युवक की मौत

Mon, 08 Jul 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
a biker died struck the rajwaha railling
13ए-सड़क दुर्घटना में मरे मृतक जगत चौहान का फाइल फोटो । (मवाना) - फोटो : MAWANA
रजवाहे की रेलिंग से बाइक टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन

मवाना। मध्य गंगनहर की पटरी पर करीमपुर गांव के पास रजवाहे की साइड में लगी रेलिंग से टकराकर बाइक सवार युवक की शनिवार देररात मौत हो गई । रविवार सुबह सड़क किनारे शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ततीना गांव निवासी किरणपाल के चार पुत्र व दो पुत्री है। तीसरे नंबर का पुत्र जगत नोएडा स्थित एक कंपनी में कार्य करता था। पिता किरणपाल ने बताया कि उसकी देहरादून स्थित एक प्राइवेट कंपनी में बात चल रही थी। शनिवार को वह देहरादून कंपनी में अपने कागज जमा करने गया था। बाइक से वापस लौटने के दौरान खतौली आने के बाद उसने फोन पर रात 9 या 10 बजे तक पहुंचने की परिजनों को जानकारी दी थी, लेकिन रात में वह घर नहीं पहुंचा। रविवार सुबह करीमपुर के ग्रामीणों ने रजवाहे की पटरी के पास सड़क किनारे एक शव पड़ा देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक की बाइक रात में अंधेरे के चलते रजवाहे की रेलिंग से टकरा गई, जिस कारण उसकी बाइक रजवाहे में गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रात में आवाजाही न होने से जगत को उपचार नहीं मिल सका। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी विनय आजाद का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed