फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A big loss of many family from lightning strikes in Shamli district of Uttar Pradesh

यूपी: आकाशीय बिजली गिरने से मचा हड़कंप, गिरी कई मकानों की छत, लाखों रुपये का नुकसान

Thu, 28 Nov 2019 06:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Nov 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
A big loss of many family from lightning strikes in Shamli district of Uttar Pradesh
इकट्ठा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली जनपद में गुरुवार को एक तीन मंजिला मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से अफरा- तफरी मच गई। आकाशीय बिजली गिरने से घर के आंगन में फर्श के साथ ही छत का लिंटर भी फट गया। वहीं मोहल्ले के दर्जनों घरों में इन्वर्टर्स व बैटरी फट जाने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


बता दें कि शहर में बुधवार से ही झमाझम बारिश हो रही है। लगातार बारिश से तापमान भी गुरुवार को चार डिग्री गिरकर अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: बारिश से किसानों पर पड़ी दोहरी मार, इस मौसम में रहें सावधान, नहीं तो पड़ जाएंगे बीमार
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार झिंझाना में मौहल्ला शैदमीर में शिव कुमार के तीन मंजिला मकान पर गुरुवार रात को लगभग 10.30 बजे आकाशीय बिजली गिर गई। इससे शिव कुमार का काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

A big loss of many family from lightning strikes in Shamli district of Uttar Pradesh
बिजली गिरने से मकान की छत क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

वहीं बागपत में रंछाड, बिनौली और शाहपुर बाणगंगा गांव में भी बिजली गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि तीन दर्जन से अधिक मकानों के विद्युत उपकरण जल गए। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अफसरों से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

गुरुवार सुबह बारिश के दौरान रंछाड़ निवासी सोनू के मकान पर तेज तड़तड़ाहट के साथ बिजली गिरी। इससे ग्रामीण सहम गए। वे अपने मकानों में दुबक गए। बिजली गिरने से सोनू के मकान की छत, दीवार और लिंटर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान उनके, पड़ोसी कृष्णपाल सहित अन्य लोगों के घरों में विद्युत उपकरण जल गए।

घटना की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान देवेंद्र तोमर, समाजसेवी रविंद्र हट्टी, सौराज, वीरेंद्र, राजबीर, यशवीर, जयकुमार आदि ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा पीड़ितों के लिये मुवावजे की मांग की है। 

उधर, बिनौली में धर्मेंद्र कश्यप के मकान पर बिजली गिरने से मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि रामपाल कश्यप के घर में उपकरण जल गए। वहीं, शाहपुर बाणगंगा में मोबाइल टावर पर बिजली गिरने से तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों के विद्युत उपकरण जल गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed