{"_id":"6a1c1b44132ae2ea3202de2e","slug":"a-bhaktamar-vidhan-was-performed-at-the-adinath-digambar-jain-temple-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1204214-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भक्तामर विधान कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भक्तामर विधान कराया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में भक्तामर पाठ का विधान कराया गया। पूजन का सौभाग्य शुभम जैन, नेहा जैन परिवार को प्राप्त हुआ। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि भगवान आदिनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा कराई गई। संध्या बेला में मंदिर की वेदी पर विराजमान अतिशयकारी मूलनायक भगवान आदिनाथ के समक्ष भक्तामर महाअर्चना संपन्न कराई गई।
मंत्री नवीन जैन ने बताया कि भक्तामर स्तोत्र में भगवान आदिनाथ के गुणों, महिमा और शक्तियों का वर्णन है। इसके नियमित पाठ मन को शांति एवं जीवन में सकारात्मकता आती है। मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत जैन ने संस्कृत भाषा में भक्तामर स्तोत्र के 48 श्लोकों का उच्चारण किया। प्रत्येक श्लोक के साथ स्वास्तिक मंडल पर 48 दीपकों की स्थापना की गई। इस दौरान विनोद जैन ने दीपक विराजमान कराए। धार्मिक सभा में राजेंद्र जैन ने जैन धर्म के सिद्धांतों पर आधारित प्रेरक प्रसंग सुनाए। समयबद्धता को प्रोत्साहित करने के लिए लकी ड्रा के माध्यम से दो पुरस्कार निकाले गए। विजेताओं को शुभम जैन एवं नेहा जैन ने सम्मानित किया। इस अवसर पर नवीन जैन, मयंक जैन, रमेश जैन, मुकेश जैन, अतुल जैन, संजय जैन, अनुज जैन, प्रखर जैन रहे।