फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Bhaktamar Vidhan was performed at the Adinath Digambar Jain Temple.

Meerut News: आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भक्तामर विधान कराया

Sun, 26 Apr 2026 05:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
A Bhaktamar Vidhan was performed at the Adinath Digambar Jain Temple.
मेरठ। आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में भक्तामर विधान कराया गया। इसमें भक्तामर स्तोत्र के 48 श्लोकों का पाठ किया जाता है। महाअर्चना का सौभाग्य कृति जैन और प्रिंस जैन को प्राप्त हुआ। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि भक्तामर स्तोत्र जैन धर्म का अत्यंत प्रसिद्ध एवं चमत्कारी स्तोत्र है। इसकी रचना सातवीं शताब्दी में आचार्य मानतुंग ने भगवान ऋषभदेव की स्तुति में 48 श्लोकों के रूप में की थी। मान्यता है कि इसके पाठ से सभी बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। संध्या समय में मंदिर की वेदी पर विराजमान अतिशयकारी श्री आदिनाथ भगवान की मूलनायक प्रतिमा के समक्ष महाअर्चना की गई। अध्यक्ष हेमंत जैन के नेतृत्व में श्लोकों का उच्चारण किया गया। शास्त्र सभा में राजेंद्र जैन ने लघु कथाओं के माध्यम से जैन धर्म की महिमा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नवीन, संजय, रमेश, अंबुज, विनय, पंकज, अन्वीक्ष, अतुल, जिनेंद्र, वीरेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed