{"_id":"6a19c9d94ce64337eb044d52","slug":"a-bag-full-of-meat-was-found-outside-the-house-and-the-police-confiscated-it-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105849-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर के बाहर मीट से भरा थैला मिला, पुलिस ने दबवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर के बाहर मीट से भरा थैला मिला, पुलिस ने दबवाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मवीमीरा गांव में शुक्रवार को एक युवक के घर के बाहर मीट से भरा थैला मिलने से गांव में तनाव का माहौल बन गया। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने लोगों को शांत करते हुए जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी पुनीत ने पुलिस को बताया कि उसके घर के बाहर मीट से भरा एक थैला पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की जांच पड़ताल की। घटना की खबर गांव में फैल गई। कुछ लोगों ने मामले को लेकर नाराजगी जताई। इसके चलते कुछ देर के लिए हंगामे जैसे हालात बन गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के लिए कहा। पुलिस ने एहतियातन मीट से भरे थैले को कब्जे में ले लिया और गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि थैला किसने फेंका और इसके पीछे क्या मंशा थी। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।