फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A bag full of jewelery and money belonging to the groom's side was stolen during the procession.

Meerut News: चढ़त के दौरान दूल्हे पक्ष के जेवरात व रुपए से भरा बैग चोरी

Mon, 14 Oct 2024 04:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
A bag full of jewelery and money belonging to the groom's side was stolen during the procession.
कंकरखेड़ा। शनिवार रात चढ़त के दौरान चोरों ने दूल्हे पक्ष के जेवरात व पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया। इसमें लगभग साढ़े सात लाख रुपए के जेवरात व नगदी थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन

रुड़की के मंगलौर निवासी सचिन ने बताया कि उसके साले रोहित की बारात शनिवार को अंबेडकर रोड स्थित एक मंडप में आई थी। चढ़त के दौरान सचिन ने नगदी व जेवरात से भरा बैग बग्गी पर रख दिया था। वहीं सारे रिश्तेदार नाच रहे थे। कुछ देर बाद सचिन बैग लेने के लिए बग्गी पर पहुंचा तो बैग गायब था। उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी के बाद दुल्हन पक्ष भी मौके पर आ गया। इन सभी ने आसपास के क्षेत्र में बैग की खोजबीन की। पीड़ित ने फोन कर डायल 112 को सूचना दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed