फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Badmash arrested and one injured in Police encounter in Muzaffarnagar

यूपी: मुजफ्फरनगर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पंद्रह हजार का इनामी दबोचा, एक को लगी गोली

Sat, 06 Apr 2019 12:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Apr 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
A Badmash arrested and one injured in Police encounter in Muzaffarnagar
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मुज़फ्फरनगर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पंद्रह हजार के इनामी को दबोच लिया वहीं एक अन्य मुठभेड़ में एक बदमाश को पुलिस की गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बदमाश के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने बझेडी रोड पर मुठभेड़ में 15 हजार के  इनामी बदमाश को पकड़ लिया। मुठभेड़ में पकड़े गए शातिर इनामी बदमाश का नाम रोहित पुत्र रमेश चंद शर्मा, निवासी बहादुरगढ़ जिला झज्जर, हरियाणा है। 
विज्ञापन

आरोपी रोहित 2017 में मुजफ्फरनगर क्षेत्र के थानां शाहपुर, थाना कोतवाली एवं थाना पुरकाजी से कई मामलों में वांछित चल रहा था। पकड़े गए शातिर इनामी बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर, तीन खोखे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

दूसरी ओर भोपा थानाक्षेत्र में भी पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। नहर पटरी नगला बुजुर्ग में हुई इस पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोती। घायल बदमाश दिलशाप पुत्र एजाज निवासी नगला बुजुर्ग है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार आरोपी बदमाश गोकशी का आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed