फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शादी कार्यक्रम में मारपीट और पथराव, कई घायल

शादी कार्यक्रम में मारपीट और पथराव, कई घायल

Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित तक्षशिला कॉलोनी में सोमवार देर रात शादी कार्यक्रम में मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर दो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सकौती इलाके से एक बारात तक्षशिला कॉलोनी में आई थी। पुलिस के मुताबिक बारातियों ने डीजे पर डांस करते समय एक युवती से छेड़छाड़ कर दी। जिस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। महिलाएं और बच्चों ने कार्यक्रम से भागकर आसपास के घरों में घुसकर जान बचाई। जानकारी लगते ही मेडिकल और भावनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल विनीत, अभिषेक, कमल किशोर और अशोक निवासी पचपेड़ा खरखौदा समेत कई बारातियाें को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। घायल बाराती दूल्हे के रिश्तेदार बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। छेड़छाड़ हुई या विवाद का कोई ओर कारण है। इसकी जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझी
घटनास्थल मेडिकल और भावनपुर इलाके के बार्डर की है। दोनों थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी हुई थी। देर रात तक दोनों थाने की पुलिस एक दूसरे के इलाके की वारदात बताने में लगे थे। जिसके चलते पुलिस ने घायलों की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed