{"_id":"52-80815","slug":"Meerut-80815-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी कार्यक्रम में मारपीट और पथराव, कई घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी कार्यक्रम में मारपीट और पथराव, कई घायल
Meerut
Updated Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। गढ़ रोड स्थित तक्षशिला कॉलोनी में सोमवार देर रात शादी कार्यक्रम में मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर दो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
सकौती इलाके से एक बारात तक्षशिला कॉलोनी में आई थी। पुलिस के मुताबिक बारातियों ने डीजे पर डांस करते समय एक युवती से छेड़छाड़ कर दी। जिस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। महिलाएं और बच्चों ने कार्यक्रम से भागकर आसपास के घरों में घुसकर जान बचाई। जानकारी लगते ही मेडिकल और भावनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल विनीत, अभिषेक, कमल किशोर और अशोक निवासी पचपेड़ा खरखौदा समेत कई बारातियाें को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। घायल बाराती दूल्हे के रिश्तेदार बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। छेड़छाड़ हुई या विवाद का कोई ओर कारण है। इसकी जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
सीमा विवाद में उलझी
घटनास्थल मेडिकल और भावनपुर इलाके के बार्डर की है। दोनों थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी हुई थी। देर रात तक दोनों थाने की पुलिस एक दूसरे के इलाके की वारदात बताने में लगे थे। जिसके चलते पुलिस ने घायलों की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।