फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छेड़छाड़ के विरोध पर हमला, पथराव

छेड़छाड़ के विरोध पर हमला, पथराव

Sun, 14 Dec 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sun, 14 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। बागपत रोड स्थित संजय कॉलोनी में शनिवार शाम छेड़छाड़ के विरोध पर पांच छात्रों ने हंगामा काट दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला और पथराव किया। विरोध पर आरोपी छात्र जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

संजय कॉलोनी में उमेश शर्मा का परिवार रहता है। आरोप है कि एक हॉस्टल के छात्र मोहल्ले की लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे। विरोध पर छात्र उमेश शर्मा और उसके बेटे सागर से दुश्मनी मानने लगे। शाम सात बजे पांच छात्रों ने उमेश के घर पर हमला किया। इसमें उमेश और उसका बेटा सागर घायल हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने हॉकी-डंडों से मारपीट और पथराव किया। इसकी जानकारी लगने पर टीपीनगर एसओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल उमेश की तहरीर पर पुलिस ने दीपक, नीरज, सुमित, विक्की और एक अन्य छात्र निवासी मलियाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पांचों छात्र एक हॉस्टल में रहते हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, पर सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पथराव होते ही अफरातफरी मची:
कॉलोनी में पथराव होते ही लोगाें में अफरातफरी मच गई। मकानों के बाहर महिलाओं को घरों में घुसकर जान बचानी पड़ी। तीन महिलाओं ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल की। हालांकि, पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को काबू कर लिया था। एसओ टीपीनगर रणवीर यादव ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed