Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्पेशल महिला बस सेवा का रूट बदला

स्पेशल महिला बस सेवा का रूट बदला

Sun, 14 Dec 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sun, 14 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। निर्धारित रूट पर महिला पैसेंजर के न मिलने के कारण हो रहे वित्तीय घाटे को देखते हुए परिवहन निगम ने स्पेशल महिला बस सेवा के रूट में बदलाव किया है। अब मंगलवार से स्पेशल बस मेडिकल से सिवाया के बजाए मेडिकल से बेगमपुल-बागपत अड्डा होते हुए सुभारती रूट पर चलाई जाएगी।
विज्ञापन

बसों में महिलाओं-युवतियों के साथ छेड़छाड़ और अपराध की घटनाओं को देखते हुए शासन ने महिलाओं के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू की थी। इसके तहत दो बसों को मेडिकल से सिवाया रूट पर चलाया गया था इसमें परिवहन निगम को प्रति किमी 25 रुपये खर्च आ रहा था, जबकि रोडवेज को मात्र छह रुपये की ही आय हो रही थी। बसों की संख्या कम होने के कारण यात्री सामान्य बस का सहारा लेते हैं। इस कारण मेडिकल से सिवाया रूट पर इन बसों में यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है। जिसे देखते हुए रोडवेज ने 11 दिसंबर को स्पेशल बस सेवा को बंद कर दी। अब फिस से इन बसों को 16 दिसंबर से नए रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


हर 15 मिनट पर मिलेगी स्पेशल बस
रोडवेज जनरल मैनेजर संदीप लाहा ने बताया कि मंगलवार से हर पंद्रह मिनट पर महिलाओं के लिए स्पेशल बस चलाई जाएगी। इस बस का रूट मेडिकल से शुरू होकर हापुड़ अड्डा, बच्चा पार्क, बेगम पुल, रेलवे स्टेशन चौराहा, बागपत अड्डा से बाईपास होते हुए सुभारती तक होगा। पूर्व रूट पर महिला पैसेंजर की संख्या काफी कम थी, जिस कारण उस रूट पर बस को चलाना संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed