{"_id":"52-80450","slug":"Meerut-80450-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल शूटर की जरूरतों पर ‘निशाना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल शूटर की जरूरतों पर ‘निशाना’
Meerut
Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। बेटा सफलता की बुलंदियों को छुए, इससे बढ़कर एक पिता के लिए क्या हो सकता है। यही सोचकर नेशनल शूटर अजय कुमार के पिता बलवान सिंह यादव ने अपने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए जमीन बेच दी। दरअसल नेशनल स्तर पर करीब 12 गोल्ड मेडल जीत चुके अजय को अपने हुनर को और तराशने के लिए एयर राइफल की जरूरत थी। इस जरूरत को ही पूरा करने के लिए पिता ने बेटे को जमीन बेचकर ढाई लाख रुपये दे दिए। अजय रोहटा रोड पर संगम टॉवर स्थित एक आर्म्स डीलर से जुलाई में मिला। डीलर ने 15-20 दिन में राइफल देने की बात कहते हुए उससे ढाई लाख रुपये ले लिए। अब डीलर न तो राइफल दे रहा है और न ही रुपये। पीड़ित का आरोप है कि उल्टे उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
12वीं पास कर चुका अजय बागपत जिले के बुढ़सैनी का रहने वाला है। वह एयर राइफल का निशानेबाज है। आल इंडिया इंटर स्कूल बांदा में हुई नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड, दिल्ली और पुणे समेत कई जगह हुई प्रतियोगिताओं में कुल 12 गोल्ड जीते हैं। अजय की तमन्ना है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेले। इसके लिए हुए कड़ी मेहनत की जरूरत थी। स्कूल स्तर पर उसे मदद नहीं मिली तो उसने अपने पिता से ही राइफल दिलाने की इच्छा जताई। पिता ने भी उसकी इच्छा को मरने नहीं दिया और जमीन बेचकर रुपये दे दिए। अजय को जरा भी नहीं इल्म था कि वह गलत हाथ में फंसने वाला है। छह महीने बाद भी उसे राइफल नहीं मिली है। कई दिन से वह शोभापुर चौकी पुलिस से आरोपी के खिलाफ शिकायत कर रहा है लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। अब उसने सीओ दौराला बृजेश कुमार सिंह और एसओ प्रशांत कपिल से मामले की शिकायत की है। दोनों ने ही कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।