{"_id":"52-80299","slug":"Meerut-80299-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटबाजी की भेंट चढ़े भाजपा के सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटबाजी की भेंट चढ़े भाजपा के सम्मेलन
Meerut
Updated Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा में गुटबाजी लगातार बढ़ रही है। पार्टी कार्यक्रम भी इसका शिकार होने लगे हैं। महानगर भाजपा द्वारा शहर की दो विधानसभाओं में पिछले दिनों चलाए गए विशेष सदस्यता अभियान के सदस्यों का सम्मेलन बुलाया गया था, जो स्थगित हो गया है। महानगर अध्यक्ष भले ही समय की कमी और पार्टी नेताओं के पास समय न होना बता रहे हों, लेकिन इसके पीछे की गुटबाजी की चर्चा है।
भाजपा की बैठक में तीन दिन पहले ही तय हुआ था कि 30 नवंबर को कैंट विधानसभा और 1 दिसंबर को दक्षिण विधानसभा में विशेष सदस्यता अभियान के सदस्याें का सम्मेलन होगा। अभियान में महिलाओं, युवाओं के साथ ही अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ा गया था। इन्हीं सदस्यों का सम्मेलन होना था। इन दोनाें सम्मेलन के लिए न तो सांसद राजेंद्र अग्रवाल से कोई चर्चा हुई और न ही कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल से ही सहमति ली गई।
सम्मेलन की घोषणा हो गई तो दोनों गुटों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। सांसद गुट का आरोप था कि संसद का सत्र चल रहा है। ऐसे में वो नहीं आ सकते हैं। सम्मेलन जानबूझकर ऐसे ही समय में रखा गया है। वहीं कैंट विधायक ने भी गंगानगर और साकेत में हुए सदस्यता अभियान कार्यक्रम में न बुलाने पर नाराजगी जताकर सम्मेलन से किनारा करने की बात कही।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो इन दोनों ही सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को रहना था। ऐसे में महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज जो कि प्रदेश अध्यक्ष खेमे के माने जाते हैं, उन पर आरोप लगा कि दूसरे नेताओं की उपेक्षा करने के फेर में यह सम्मेलन आनन फानन में बुलाए गए हैं। इसी खींचतान के चलते रविवार को कैंट क्षेत्र का अतिथि भवन में होने वाला सम्मेलन और सोमवार को दक्षिण क्षेत्र का जैनिस पैलेस में होने वाला सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है।
वर्जन.............
कोई गुटबाजी नहीं है। यह सही है कि कुछ वरिष्ठ साथी इन सम्मेलन में नहीं आ पा रहे थे, इसी कारण स्थगित हुए हैं। अब शहर का सम्मेलन 3 दिसंबर, दक्षिण का 4 दिसंबर और कैंट क्षेत्र का 5 दिसंबर को होगा।
सुरेश जैन रितुराज, महानगर अध्यक्ष भाजपा
ब्रहमपुरी में चला सदस्यता अभियान
मेरठ। भाजपा समाज कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को ब्रह्मपुरी मंडल में सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें कृष्ण गोपाल, विशाल गर्ग, आशीष गुप्ता, प्रद्युमभन त्यागी, अजय मांगलिक, अंकित छाबड़ा, आशीष पोसवाल, जितेंद्र पोसवाल, नीरज गुप्ता, हर्ष वर्मा, अमित गुप्ता, सुरेंद्र चौरसिया आदि शामिल रहे।
वलीदपुर में भी बनाए गए सदस्य
मोदीपुरम। वलीदपुर गांव में भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शिविर लगाकर मोबाइल के माध्यम से सदस्य बनाए। इस दौरान यहां एक बैठक भी हुई। अध्यक्षता भाजयुमो जिलामंत्री मनिंदर विहान भराला और सह संयोजक ठाकुर ललित चौहान ने की। इस दौरान भाजपा के सदस्यता अभियान के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान हिमांशु राजपूत, अंकित, रवि, कंचन, मोनू, दीपक आदि मौजूद रहे।