{"_id":"52-79760","slug":"Meerut-79760-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न कर रहे वीसी और रजिस्ट्रार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न कर रहे वीसी और रजिस्ट्रार
Meerut
Updated Tue, 18 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कुलपति और रजिस्ट्रार की लड़ाई में विवि के कर्मचारी पिस रहे हैं। अहम के लिए दोनों अधिकारी कर्मचारियों को टारगेट बना रहे हैं। अधिकारियों से परेशान कर्मचारी संघों ने शासन और राजभवन को पत्र लिखकर अपनी व्यथा बताई है।
सोमवार को विवि की कर्मचारी एसोसिएशन, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कल्याण समिति, कर्मचारी कल्याण परिषद ने शासन और राजभवन को पत्र लिखा। उन्होंने अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। पत्र में लिखा है कि दोनों अधिकारी उन्हें लताड़ते हैं, बुरा भला कहते हैं। एक-दूसरे का कार्य न करने की हिदायत तक देते हैं। ऐसे में कर्मचारी क्या करें, किसकी बात मानें। महिला कर्मचारी भी भारी तनाव में है। ऐसे में अगर किसी के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी विवि प्रशासन की होगी। बता दें कि कुलपति और रजिस्ट्रार के बीच कई माह से विवाद चल रहा है। कुलपति विक्रम चंद्र गोयल ने अगस्त में रजिस्ट्रार की कार्यप्रणाली से राजभवन और शासन में उच्च शिक्षा सचिव को अवगत कराया था। जिसके बाद उन्होंने 4 सितंबर को रजिस्ट्रार मनोज कुमार के खिलाफ पत्र लिखकर राजभवन और उच्चशिक्षा सचिव को अवगत करा दिया था। कार्रवाई न होने पर 21 अक्तूबर को वीसी ने रजिस्ट्रार को रिलीव कर दिया। शासन से नियुक्ति होने के कारण रजिस्ट्रार ने रिलीव लेटर नहीं लिया और लगातार ऑफिस आ रहे हैं।