{"_id":"52-78879","slug":"Meerut-78879-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्टोरिया पार्क अग्निकांड : आज होगी सुधा और कमल से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्टोरिया पार्क अग्निकांड : आज होगी सुधा और कमल से पूछताछ
Meerut
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। विक्टोरिया पार्क अग्निकांड में आज फिर सुनवाई होगी। मंगलवार को होने वाली सुनवाई में गवाह सुधा कपूर और कमल कुमार रस्तोगी को बुलाया गया है। तीन दिन बाद एक और दो नवंबर को होने वाली सुनवाई के लिए भी तीन लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
विक्टोरिया पार्क अग्निकांड में जस्टिस एसबी सिन्हा सुनवाई कर रहे हैं। मंगलवार को मेला घूमने आए सुधा कपूर और कमल कुमार रस्तौगी को बुलाया गया है। लाइजन आफिसर डीपी श्रीवास्तव ने बताया कि इसके बाद एक व दो नवंबर को सुनवाई होगी। जिसके लिए तरुण दत्ता, वीरेंद्र कुमार और इंद्रजीत सिंह को नोटिस जारी किया गया है।
छह नवंबर से आयोजकों के निशाने पर सरकारी अधिकारी
सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से छह नवंबर से पूछताछ शुरू होगी। माना जा रहा है कि आयोजकों और उनके अधिवक्ताओं का पूरा जोर तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों को कटघरे में खड़ा करने पर होगा। ऐसे में पूछताछ का वह दौर रोचक होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
श्रीश दूबे ने भी भेजा पत्र
जस्टिस एसबी सिन्हा के नोटिस पर पूर्व डीएम मुकेश मेश्राम ने जहां विदेश में होने के कारण आने में असमर्थता जताई है। वहीं विक्टोरिया पार्क अग्निकांड के समय तैनात डीएम रामकृष्ण और एडीएम सिटी श्रीश दूबे ने सील बंद पत्र जस्टिस सिन्हा के नाम भेजे हैं। मोटे लिफाफों में बंद इन पत्रों में क्या है, इसके सिर्फ कयास लगाये जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इन अधिकारियों ने अपने जवाब के साथ ही गर्ग आयोग की रिपोर्ट में प्रशासनिक अधिकारियों और गवाहों के बयानों की प्रतियां मांगी हैं।