{"_id":"52-78874","slug":"Meerut-78874-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के युवक की खतौली में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के युवक की खतौली में मौत
Meerut
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ/मुजफ्फरनगर। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित मास्टर कालोनी निवासी सुभाष उर्फ हनुमंत पुत्र शाहजी पंवार रविवार को बाइक से देहरादून जा रहा था। खतौली बाईपास हाईवे पर गंाव रायपुर नंगली के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुभाष के ताऊ के बेटे संतोष पंवार ने रतनपुरी थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन