फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पत्नी और बेटे पर उस्तरे से हमला

पत्नी और बेटे पर उस्तरे से हमला

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
Meerut Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। शराब पीने का विरोध करने पर जयदेवीनगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे से मारपीट की और उस्तरे से हमला कर दिया। पीड़ित मां बेटे ने आरोपी के खिलाफ नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला जयदेवीनगर निवासी अमित कुमार और उसकी मां कमलेश सोमवार दोपहर नौचंदी थाने पहुंचे। अमित ने बताया कि उसके पिता योगेश कुमार रविवार रात नौ बजे शराब पीकर घर आए। आते ही गालीगलौज की तथा और शराब पीने के लिए उसकी मां से पैसे मांगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। इसके बाद अलमारी से उस्तरा निकालकर कमलेश पर प्रहार किए। कमलेश के चीखने की आवाज सुनकर अमित भी घर पहुंचा, तो पिता ने उस पर भी हमला बोल दिया। उस्तरे से कई प्रहार किए, जिस कारण अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। रात में अमित का उपचार गढ़ रोड स्थित अस्पताल में कराया गया। सीने और सिर पर करीब 35 टांके लगे हैं। नौचंदी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी योगेश कुमार के खिलाफ उसके बेटे अमित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी, मगर वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed