{"_id":"52-78861","slug":"Meerut-78861-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजराड़ा में युवक की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजराड़ा में युवक की हत्या
Meerut
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
माछरा। मुंडाली थानांतर्गत गांव अजराड़ा निवासी युवक की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मुंडाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश भारती ने बताया कि 27 वर्षीय इमरान पुत्र अब्दुल कलाम मेरठ में रिक्शा चलाता था। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह खाना खाकर गांव स्थित दुकान पर सामान लेने गया था। गांव के बाहर फायरिंग की आवाज आई। ग्रामीण बदमाश होने की आशंका जताते हुए मौके पर गए, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इमरान के घर लौटकर न आने पर ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन वो भी नहीं मिला। सोमवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने मुंडाली-अजराड़ा मार्ग पर एक स्कूल के पीछे सरसों के खेत में इमरान का शव देखा, इमरान की कनपटी और कमर में गोली लगी थी। सूचना पर इंस्पेक्टर मुंडाली राजेश भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। इमरान के भाई फरमान ने बताया कि पहले वह मेरठ लोहिया नगर में रहते थे। इमरान का सुसराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस कारण इमरान के सालों ने पांच अगस्त को उसके पिता अब्दुल कलाम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 27 अगस्त को उसको भी चाकू मारकर घायल कर दिया था।