{"_id":"52-78852","slug":"Meerut-78852-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन दी नहीं, निकाल दिया बकाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन दी नहीं, निकाल दिया बकाया
Meerut
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय कन्या महाविद्यालय माधवपुरम के लिए आवास विकास ने खेल के लिए जमीन तो दी नहीं, उल्टे कॉलेज पर 22 लाख का बकाया निकाल दिया। प्राचार्या ने मंडलायुक्त को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है।
शहीद मंगल पांडे महाविद्यालय की बालिकाओं के पास खेल का मैदान नहीं है। जिसके लिए मुख्यमंत्री ने भी पिछले साल घोषणा की थी। लेकिन आज तक भी इस महाविद्यालय को जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई। प्राचार्या अमृता कुलश्रेष्ठ ने मंडलायुक्त को इस संबंध में पत्र लिखते हुए बताया कि कॉलेज के पास 1.08 हेक्टेयर जमीन है, यदि 1.05 हेक्टेयर जमीन और मिल जाए तो मैदान तैयार हो जाएगा। लेकिन आवास विकास परिषद ने जमीन देने से इंकार कर दिया है।
उल्टा बकाया निकाला
राजकीय कन्या महाविद्यालय माधवपुरम में बना है और माधवपुरम आवास एवं विकास परिषद की आवासीय योजना है। जिस जमीन में महाविद्यालय भवन बना है, वह भी आवास एवं विकास परिषद की है। जिसके लिए अब आवास एवं विकास परिषद ने राजकीय महाविद्यालय पर 22 लाख रुपये की देनदारी निकालते हुए नोटिस भेजा है।