{"_id":"52-78774","slug":"Meerut-78774-52","type":"story","status":"publish","title_hn":" अब तक हुई जांच के आधार पर किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक हुई जांच के आधार पर किया दावा
Meerut
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। पीएल शर्मा रोड स्थित दुर्गा कॉम्प्लेक्स में दीपावली की रात हुए भीषण विस्फोट का कारण केमिकल रिएक्शन को ही बताया जा रहा है। रविवार को एसएसपी ओंकार सिंह ने भी कहा कि अब तक की जांच में यही बात सामने आई है। फिलहाल, लखनऊ और आगरा एफएसएल के वैज्ञानिक मौके से लिए गए एक दर्जन से ज्यादा नमूनों की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट आने पर ही वास्तविक कारणों की जानकारी हो पाएगी। आईजी जोन आलोक शर्मा ने शुक्रवार को ही धमाके और आग का कारण हाई कार्बन कंटेंट केमिकल को बताया था।
आतंकी कनेक्शन से इनकार:
एसएसपी ने बताया कि जो कुछ हुआ, वह नितिन की दुकान के अंदर से हुआ। उन्होंने भी धमाके के पीछे आतंकी कनेक्शन की बात खारिज की है। कहा कि एफएसएल की रिपोर्ट से पता चलेगा कि अलग-अलग हिस्सों में आग लगने के वास्तविक कारण क्या रहे। इतना तेज धमाका कैसे हुआ, जिससे दूसरी मंजिल तक आग की लपटें पहुंचीं और शीशे चकनाचूर हो गए।
जांच में नए तथ्य शामिल:
एसएसपी के अनुसार रविवार को जांच में कुछ नए तथ्य शामिल किए गए हैं। इसमें पवन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन होगा। यह भी देखा जा रहा है कि पवन के झुलसने के वास्तविक कारण क्या रहे। पुलिस ने नितिन और पवन के बीच कथित व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता को भी जांच के दायरे में लिया है।
विज्ञापन
----------
चार बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट:
- कॉम्प्लेक्स के अलग-अलग हिस्सों में कैसे आग फैली
- आग पहले लगी फिर धमाका हुआ या धमाके के बाद आग लगी
- क्या किसी विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया गया
- यदि केमिकल रिएक्शन था तो किस केमिकल प्रयोग हुआ