{"_id":"52-78627","slug":"Meerut-78627-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीकी रह गई किसानों की दीवाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीकी रह गई किसानों की दीवाली
Meerut
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। पिछले साल की तरह इस साल भी किसानों की दीवाली फीकी रह गई। संपूर्ण बकाए के इंतजार में बैठे किसानों का मिलों ने बकाया भुगतान नहीं किया। गत पांच सितंबर को हाईकोर्ट ने बकाएदार शुगर मिलों को 31 अक्तूबर तक संपूर्ण गन्ना मूल्य बकाया अदा करने का आदेश दिया था। किसानों को उम्मीद थी कि शुगर मिलें दीवाली तक भुगतान कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मेरठ मंडल की शुगर मिलों पर अब भी करीब 900 करोड़ रुपये बकाया है। दूसरी तरफ शुगर मिलों ने पेराई सत्र भी शुरू नहीं किया है। इसके चलते किसानों के सामने पशु चारा, गेहूं और आलू बुआई की समस्या खड़ी होती जा रही है। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कलंजरी का कहना है कि मिल मालिकों को किसानों की परवाह नहीं है। यदि यही हाल रहा तो गन्ना किसान तबाह हो जाएगा और शुगर इंडस्ट्री भी नहीं बचेगी।
विज्ञापन