फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगर निगम की भूमि पर माफिया की नजर

नगर निगम की भूमि पर माफिया की नजर

Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम की बंजर भूमि पर भूमाफिया की नजर है। उसने निगम अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर मंगलवार को रोहटा रोड स्थित 14 हजार मीटर से अधिक भूमि पर अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पाकर पहुंची नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण रुकवा दिया। वहीं, थाना कंकरखेड़ा में अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ तहरीर दी। कब्जा करने वाले को बसपा नेता बताया है।
विज्ञापन

रोहटा रोड स्थित नारायण विहार के पीछे सुंदरलाल डेयरी के बराबर में नगर निगम की खसरा नं. 43 में 14740 वर्ग मीटर बंजर भूमि है। जिस पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। अब से पहले भी नगर निगम अफसर कब्जा करने वालों को चेतावनी दे चुके हैं। इसके बाजवूद मंगलवार को फिर से निगम की भूमि पर चारदीवारी शुरू कर दी गई। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम के निर्देश पर नगर निगम के संपत्ति विभाग के लेखपाल कुंवरपाल समेत तीन कर्मचारी वहां पहुंचे और अवैध निर्माण रुकवा दिया। संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि भूमि पर कब्जा करने वाला बसपा से जुड़ा बताया जा रहा है। उसके खिलाफ थाना कंकरखेड़ा पर तहरीर दी है। दीपावली बाद भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed