{"_id":"52-78505","slug":"Meerut-78505-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेन देन के चलते युवक को गोली मारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेन देन के चलते युवक को गोली मारी
Meerut
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में नूरनगर रोड पर सरस्वती लोक के पास बाइक सवार युवक को घेरकर गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
गुदड़ी बाजार निवासी वसीम रविवार रात करीब दस बजे बाइक से मेवला फ्लाईओवर के नीचे से नूरनगर की तरफ जा रहा था। जब वह साईंपुरम से आगे सरस्वती लोक के पास पहुंचा तो चार युवकों ने उसे घेर लिया। इस दौरान हुई छीना झपटी में वसीम के हाथ में गोली लग गई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल वसीम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वसीम ने बताया कि गोली मारने वाले चारों युवक तारापुरी के रहने वाले हैं। उसने लेन देन का विवाद बताया। इसके बाद परिजनों ने चारों युवकों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। सूचना पर एसओ ब्रह्मपुरी प्रशांत कपिल जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसओ का कहना है कि वसीम के दाहिने हाथ में चोट लगी है, गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है।