{"_id":"52-78428","slug":"Meerut-78428-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को छोड़कर गई महिला प्रेमी संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को छोड़कर गई महिला प्रेमी संग गिरफ्तार
Meerut
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। बच्चों और पति को छोड़कर गई महिला को प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के घर से जाने के बाद पति ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने महिला और उसके प्रेमी को आरोपी बनाया था।
लक्ष्मीनगर निवासी मोहन पुत्र कुंवरपाल की शादी रजनी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। रजनी अपने प्रेमी अमित निवासी लाला मोहम्मदपुर के साथ घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद 26 सितंबर को मोहन ने घर में फांसी लगा ली थी। परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। एसओ महावीर सिंह ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन के आधार पर शनिवार सुबह 9 बजे दोनों को गढ़ रोड से दबोच लिया गया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।