{"_id":"52-78341","slug":"Meerut-78341-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश दबोचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश दबोचे
Meerut
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को शुक्रवार को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से नोएडा में लूटी एक वरना गाड़ी और कई मास्टर चाबियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके साथियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा।
क्राइम ब्रांच में तैनात दरोगा विनीत कुमार की टीम ने शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर हकीकत और वकील निवासी औरंगाबाद, भावनपुर को तेजगढ़ी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि एक सप्ताह पहले नोएडा से एक वरना लूटी थी, जोकि आरोपियों के पास से बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कई लूट और चोरी की वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने बताया कि नोएडा, हरियाणा, दिल्ली और मेरठ समेत कई जगह पर आरोपियों ने वारदात की। इस गिरोह में दर्जनों लोग शामिल हैं। वाहन कहां बेचना और कैसे पहुंचना, इसका काम आरोपियों ने अलग-अलग बांटा हुआ है। पुलिस आरोपियों से मेडिकल थाने में पूछताछ कर रही है।
ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
मेरठ। लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच की टीम ने पर्दाफाश किया है। एसओ मेडिकल संजीव कुमार ने बताया कि आरिफ, मोहसिन, इंतजार और आबिद निवासी औरंगाबाद, भावनपुर को शुक्रवार को जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि जमीन या फिर अन्य कोई महंगा सामान खरीदकर नोटों के बीच में कागज लगाकर ठगी करने में गिरोह माहिर है। आरोपी अपनी कार की नंबर प्लेट बदलकर चलते हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर काफी संख्या में कागज की कटिंग बरामद की है। पुलिस ने उनकी स्कार्पियो भी सीज कर दी।