{"_id":"52-78170","slug":"Meerut-78170-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी कर बीयर सप्लाई करने वाले दबोचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी कर बीयर सप्लाई करने वाले दबोचे
Meerut
Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। टीपीनगर थाना पुलिस ने सोमवार रात तीन युवकों को अवैध बीयर के साथ पकड़ा है। आरोपी हरियाणा से तस्करी करके बीयर लाते हैं और वेस्ट यूपी के अलावा उत्तराखंड में सप्लाई करते हैं।
एसओ टीपीनगर रनवीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात दस बजे बागपत रोड बाईपास पुल के नीचे वे चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बागपत की ओर से आए आयशर कैंटर (यूपी15 एटी 7815) में सवार दो युवक पुलिस को देख भाग गए। जबकि आस मोहम्मद उर्फ आमिर पुत्र मौमीन, साजिद पुत्र मौमीन निवासी ग्राम फुल्डी थाना गढ़मुक्तेश्वर और वारिस पुत्र इलियास निवासी ललियाना थाना किठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान कैंटर में 200 पेटी बीयर और आरोपियों के पास से तीन चाकू बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह का सरगना सलीम पुत्र जरीफ निवासी फुलड़ी थाना गढ़मुक्तेश्वर है। मौके से भागने वालों में सलीम और शहजाद पुत्र मंसूर निवासी कस्बा किठौर हैं। एसओ टीपीनगर ने बताया कि फरार आरोपियों के घरों पर दबिश दी, मगर वह हाथ नहीं आ सके।