{"_id":"52-78147","slug":"Meerut-78147-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बहनों का अपहरण, ठेकेदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बहनों का अपहरण, ठेकेदार गिरफ्तार
Meerut
Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी तीन सगी नाबालिग बहनों का अपहरण हो गया। तीनों बहनें रविवार सुबह पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की नौगजा पीर खरखौदा स्थित मीट फैक्ट्री के लिए निकली थी, लेकिन लौटी नहीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए फैक्ट्री के ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
थाना लिसाड़ी क्षेत्र निवासी हुस्नआरा पत्नी मंजूर ने मंगलवार को एसपी क्राइम को बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री नौगजा पीर स्थित अल साकिब मीट फैक्ट्री में मीट पैकिंग का काम करती है। रोजाना की तरह वह रविवार 12 अक्टूबर सुबह करीब आठ बजे अपनी दो छोटी बहनों के साथ घर से काम पर जाने के लिए निकली थी। शाम तक भी घर वापस न लौटने पर उसने मीट प्लांट पर जाकर जानकारी की तो पता चला कि लड़कियां मीट प्लांट पर नहीं पहुंची हैं। मीट प्लांट के ठेकेदार केरल निवासी शिब्बू से जानकारी की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तीनों बहनों की फैक्ट्री के क्षेत्र से अपहरण और अनहोनी की आशंका जताई गई। एसपी क्राइम के आदेश पर थानाध्यक्ष लिसाड़ी गेट ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
प्रभारी एसएसपी कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि लड़कियों की बरामदगी के लिए थानाध्यक्ष लिसाड़ी गेट और थानाध्यक्ष खरखौदा को ज्वाइंट टास्क दिया गया है। ठेकेदार से पूछताछ की जा रही है। जिसका दावा है कि तीनों बहनें फैक्ट्री नहीं आई थीं। उधर, फैक्ट्री मालिक पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का कहना है कि उनकी फैक्ट्री से लड़कियों का कोई लेना-देना नहीं है। फैक्ट्री में तीन माह से काम बंद है। हमने ही ठेकेदार के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी।