{"_id":"52-77328","slug":"Meerut-77328-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरटेक में ताबड़तोड़ फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरटेक में ताबड़तोड़ फायरिंग
Meerut
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक पॉमग्रीन रविवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंज उठी। कार से आए आधा दर्जन बदमाशों ने कॉलोनी के गेट नंबर एक को निशाना बनाकर गोलियां बरसा दीं। गार्डों की जवाबी फायरिंग पर बदमाशों ने आउट साइड बाउंड्री की तरफ जाकर भी गोलियां चलाईं। कॉलोनी का इमरजेंसी अलार्म (हूटर) बजने पर बदमाश नूरनगर की तरफ से भाग गए। कॉलोनी के लोगों ने मुख्य गेट पर हंगामा कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसओ ब्रह्मपुरी ने बदमाशों की जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।
वारदात रात करीब 10:50 बजे की है। सिल्वर मेटलिक कलर की रिट्ज कार से आए करीब आधा दर्जन बदमाशों ने कॉलोनी के मुख्य गेट को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक छह फायर किए। गेट पर तैनात आर्म्स गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से चार जवाबी फायर किए। बदमाश वहां से हवाई फायरिंग करते हुए कॉलोनी की आउटसाइड बाउंड्री (नूर नगर) की तरफ पहुंचे और फिर से चार राउंड फायर किए। इस पर गार्डों ने उस तरफ पहुंचकर पांच राउंड फायरिंग की। दो युवकों ने बाईपास चौराहे पर भी फायर किए। फायरिंग न रुकने पर गार्डों ने इमरजेंसी हूटर बजा दिया। इस पर कॉलोनी के लोग हड़बड़ाते हुए अपने घरों से निकल आए। हूटर बजते ही बदमाशों वहां से फरार हो गए। तब तक सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए हैं।
दहशत फैलाना था मकसद:
पामग्रीन सुपरटेक के लोगों ने बताया कि बदमाशों और गार्डों के बीच करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग हुई है। इसके पीछे उन्होंने कॉलोनी में रहने वाली एक महिला से पांच दिन पूर्व हुए गार्डों का विवाद बताया। साथ ही कहा कि बदमाशों का मकसद हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाना था। वहीं, गार्डों अनुसार इस महिला से मिलने युवक आते थे, जिन्हें बिना एंट्री किए कॉलोनी में घुसने से रोक दिया गया था। महिला और उसके साथी युवकों ने इस पर गार्डों को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। उस दिन से महिला भी वापस नहीं आई है।
विज्ञापन
पहचाने जाएंगे हमलावर:
एसओ ब्रह्मपुरी प्रशांत कपिल का कहना है कि महिला और उसके साथी युवकों का गार्डों से विवाद के अलावा पांच दिन पूर्व शॉप्रिक्स मॉल में भी नूरनगर के युवकों ने जबरन घुसने की कोशिश की थी। कुछ युवक मुफ्त में मूवी देखना चाहते थे। झगड़े की सूचना पर मैं खुद पहुंचा था। दोनों मामलों को जोड़कर देखा जा रहा है। हमलावरों का टारगेट गार्ड थे, जिन्हें जल्द ही पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
पहले आतिशबाजी समझे थे:
कॉलोनी के लोगों के अनुसार जिस समय वारदात हुई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण खत्म हो चुका था। लो यह समझे कि भाषण की खुशी में आतिशबाजी हो रही है। लेकिन जब हूटर बजा और उन्होंने घर से बाहर निकलकर गार्डों से पूछा तो बदमाशों द्वारा फायरिंग का पता चला।