फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नवरात्रों में भी दगा दे रही बिजली

नवरात्रों में भी दगा दे रही बिजली

Sun, 28 Sep 2014 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sun, 28 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। शहर में चल रही बिजली की किल्लत नवरात्रों में नहीं सुधरी। पहले नवरात्र में भी लखनऊ कंट्रोल से रोस्टिंग और लोकल स्तर पर कटौती कराई जाती रही। सुबह बिजली जाने से लोगों को पानी भी नहीं मिल सका।
विज्ञापन

प्रदेश में चल रहा बिजली संकट खत्म होने का नाम नहीं ले पा रहा है। कोयले की कमी और मशीनों में तकनीकी खामी आने से करीब एक हजार मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों के मुताबिक केंद्रीय ग्रिड से भी कोटे की पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। मांग और उपलब्धता में 2 हजार मेगावाट का अंतर बिजली रोस्टिंग और लोकल कटौती करने पर मजबूर कर रहा है। लोगों को उम्मीद थी कि नवरात्र में बिजली संकट दूर होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बृहस्पतिवार से शुरू हुए नवरात्र में भी बिजली कट जारी रहा। लखनऊ कंट्रोल से छह घंटे रोस्टिंग और तीन घंटे लोकल कटौती कराई गई। 9 घंटे बिजली कटौती से लोग पूरे दिन परेशान रहे। सुबह बिजली जाने से निगम का पानी भी चला गया। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। अधीक्षण अभियंता शहर पीके निगम ने बताया कि नवरात्र पर शहर को भरपूर बिजली आपूर्ति करने के लिए शक्ति भवन लखनऊ लेटर भेजा गया था। लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। जितनी बिजली मिल रही है उसे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed