फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नवरात्र के लिए जमकर हुई खरीदारी

नवरात्र के लिए जमकर हुई खरीदारी

Sun, 28 Sep 2014 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sun, 28 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे हैं। हिंदू धर्म के अनुसार वर्ष में दो बार नवरात्र पर्व मनाया जाता है। देश के कुछ इलाकों में ग्रीष्मकालीन चैत्र नवरात्र अधिक लोकप्रिय हैं, तो कुछ राज्यों में शारदेय नवरात्रों को धूमधाम से मनाया जाता है। डांडिया और गरबा के आयोजन का विशेष महात्मय शारदेय नवरात्र में खासतौर पर माना गया है।
विज्ञापन

पितृों को तर्पण करने के बाद बुधवार को श्राद्ध पक्ष का समापन हो गया। साथ ही आज से शारदेय नवरात्रि का आगमन हो रहा है। शाम से ही महिलाएं घरों में नवरात्र पूजन की तैयारी में जुट गईं। पूजन सामग्री और व्रत सामग्री क ी शॉपिंग के साथ ही पूजा स्थल की सफाई और सजावट का काम भी पूरा हुआ। बृहस्पतिवार को पहला नवरात्र है। नवरात्र की तैयारी का असर बाजार में साफ दिखाई दिया। आबूलेन, सदर, बेगमपुल, जयदेवी नगर, शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट, साकेत, शारदा रोड, पीएल शर्मा रोड, लालकुर्ती पैठ बाजार, वेस्टर्न कचहरी रोड सहित शहर के अन्य प्रमुख बाजारों में दुकानें सज गईं। लोगों ने पूजा की सामग्री खरीदी।
विज्ञापन


पूजन सामग्री
आयटम---रेट
नारियल- 30 से 50 रुपये
फूल माला- 25 से 35
अगरबत्ती- 15 से 70
कपूर- 10 से 25
हवन सामग्री- 25 से 80
चुन्नी- 20 से 150
मूर्तियां- 100 से हजारों में
मिठाई- 250 से 500

सजावट सामान
आयटम रेट
चूड़ी डिब्बी- 35 से 60 रुपये
मुकुट - 150 से 2000 रुपये
पोशाक- 250 से 5000
मोती माला - 20 से 500
छत्र- 150 से 4500
अस्त्र-शस्त्र- 20 से 3500
डिजायनर पेपर- 20 से 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed