फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   क्राइम कंट्रोल न कर पाने के बाद भी ‘इनाम’

क्राइम कंट्रोल न कर पाने के बाद भी ‘इनाम’

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। लंबे समय बाद आखिरकार थानेदारों में उठापटक की गई है। इनमें कई थानेदार ऐसे हैं, जिन्हें क्राइम कंट्रोल न कर पाने के बाद भी इनाम के रूप में चार्ज पर बरकरार रखा गया है। जबकि कई थानेदारों को रिवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी ओंकार सिंह ने सोमवार को देहात के थानेदारों में भारी फेरबदल किया है। सरूरपुर में रविवार शाम हुए डॉ. सुभाष मर्डर केस के बाद इंस्पेक्टर सरूरपुर इकबाल अहमद कलीम को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। वहीं फलावदा थानाध्यक्ष आजाद सिंह तोमर से चार्ज वापस लेते हुए थाना लालकुर्ती ट्रांसफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक इंचौली प्रमोद कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक हस्तिनापुर बनाया गया है। तीरगरान बवाल की विवेचना करने वाले क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह काजला को इनाम के तौर पर प्रभारी निरीक्षक फलावदा बनाया गया है, जबकि एसओ हस्तिनापुर रामप्रताप सिंह को थानाध्यक्ष भावनपुर बनाया गया है।
विज्ञापन

भावनपुर थानाध्यक्ष के रूप में चर्चाओं में रहे विंध्याचल तिवारी को भी इनाम के तौर थानाध्यक्ष जानी बनाया गया है। जबकि थानाध्यक्ष जानी रहे हरशरण शर्मा को एसएसआई कोतवाली के पद पर भेजा गया है। डीसीआरबी प्रभारी मोहन सिंह को थानाध्यक्ष परीक्षितगढ़ बनाया गया है। एसओ परीक्षितगढ़ तेज सिंह यादव को इंचौली भेजा गया है। वेटिंग में चल रहे हंसराज भदौरिया को डीसीआरबी की जिम्मेदारी दी गई है। थाना लिसाड़ी गेट के एसएसआई अब्दुल वसीम खान को थानाध्यक्ष सरूरपुर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में एसएसआई कोतवाली प्रभाकर कैंतुरा को एसएसआई सिविल लाइन के पद पर भेजा गया है। जबकि एसएसआई परतापुर बचन सिंह को थाना सरधना भेजा गया है। पुलिस लाइन से दिनेश कुमार को चौकी इंचार्ज पिलोखड़ी जबकि चौकी इंचार्ज सतेंद्र यादव को चौकी इंचार्ज सकौती, दौराला बनाया गया है। एसएसआई देहली गेट नेत्रपाल सिंह यादव को एसएसआई दौराला बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed