Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   77 बच्चों पर एक शिक्षक तैनात

77 बच्चों पर एक शिक्षक तैनात

Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर गई है। 77 छात्रों पर यहां शिक्षक तैनात है। एडी बेसिक ने निदेशक बेसिक शिक्षा को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में 132 प्राथमिक विद्यालय और 30 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। प्राथमिक विद्यालयों में इस समय 14,500 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 4200 छात्र हैं। इन छात्रों पर सिर्फ 240 शिक्षक तैनात हैं। कई स्कूलों में एक शिक्षक ही तैनात है। अगर वह भी छुट्टी पर रहे तो स्कूल में ताला लग जाता है। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अलग-अलग विषयों के आधार पर शिक्षकों की तैनाती की जाती है। शिक्षा विभाग के तमाम नियम हवाई साबित हो रहे हैं। नियम के तहत प्राथमिक विद्यालयों में 30 बच्चों पर एक शिक्षक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 35 बच्चों पर एक शिक्षक होना जरूरी है।
विज्ञापन


शिक्षामित्रों के जाने से हुई कमी
नगर क्षेत्र के स्कूलों में तैनात 168 शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाया गया है। समायोजन कर उन्हें कहीं और तैनाती दी गई है, उनके जाने से समस्या गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के जो शिक्षामित्र थे वह सहायक अध्यापक के पद पर देहात के स्कूलों में भेजे गए हैं। जिस कारण नगर क्षेत्र में शिक्षकों की कमी हो गई है। इसके लिए निदेशक बेसिक शिक्षा को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।
- विनय कुमार गिल, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed