{"_id":"52-75482","slug":"Meerut-75482-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी से लोगों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी से लोगों में गुस्सा
Meerut
Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। फेसबुक पर एक संप्रदाय के बारे में टिप्पणी करने और आपत्तिजनक सामग्री डालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने हापुड़ रोड पर नारेबाजी के साथ हंगामा प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। साथ ही टिप्पणी करने वाले का पुतला फूंका। वहीं टिप्पणी करने वाले आरोपी सुनील तनेजा के खिलाफ लिसाड़ीगेट और नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
दरअसल, फेसबुक पर सुनील तनेजा अकाउंट से एक संप्रदाय पर टिप्पणी की गई और अनवर शेख की किताबों के कुछ पेज भी अपलोड कर दिए। उसी को लेकर सोमवार रात इस्लामाबाद के एक मिनारा मस्जिद पर इकट्ठा हुए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं, मंगलवार सुबह 10 बजे भी सैकड़ों लोग हापुड़ रोड ग्रीन हास्पिटल के पास इकट्ठा हो गए। आरोपी सुनील तनेजा का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस वजह से हापुड़ रोड पर जाम लग गया। सूचना पर सीओ कोतवाली रूपेश कुमार, सीओ सिविल लाइन शिवराज सिंह, एसओ लिसाड़ी गेट और एसओ नौचंदी मौके पर पहुंचे। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद नौचंदी थाने पर मोहल्ला मंजूर नगर निवासी मोहम्मद यूनुस सैफी ने आरोपी सुनील तनेजा के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने लिसाड़ी गेट थाने पर रिपोर्ट लिखवाई। सीओ रूपेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से छानबीन शुरू कर दी गई है।
डीएम का घेराव करेंगे ढबाई नगर के लोग
मंगलवार शाम को नौचंदी क्षेत्र के ढबाई नगर के लोगों ने भी रोष जताया। लोगों का कहना है कि इस मामले में बुधवार को एकत्रित होकर डीएम का घेराव करेंगे। इस दौरान ढबाईनगर निवासी सपा के दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष तस्लीम अंसारी, शादाब, सुहेल, फईमुददीन अंसारी, मौहम्मद इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फेसबुक से हटवाई आपत्तिजनक सामग्री
हंगामा प्रदर्शन के बाद पुलिस ने फेसबुक पर डाली गई आपत्तिजनक सामग्री को हटवा दिया। एफआईआर में आरोपी का नाम का उल्लेख किया गया है, मगर उसका पता नहीं लिखा गया है। पुलिस उसका पता मालूम करने में लगी है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
सुनील तनेजा के खिलाफ नौचंदी थाने पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की धारा 295 ए आईपीसी और भड़काऊ सामग्री सोशल साइट पर डालने के कारण 66/66ए आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई। वहीं, लिसाड़ी गेट थाने पर 295 ए और 67 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट लिखी है।
वर्जन ---
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सुनील तनेजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फेसबुक से सामग्री हटवा दी है। मामले की गंभीरता से जांच करा रहे हैं।
- ओमप्रकाश, एसपी सिटी