{"_id":"52-75480","slug":"Meerut-75480-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी कक्षा में सहपाठी छात्रा से छेड़छाड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी कक्षा में सहपाठी छात्रा से छेड़छाड़
Meerut
Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। चिंताजनक बात यह है कि अब यह जहर किशोर उम्र में ही फैल रहा है। ताजा मामला मंगलवार का शहर के ही एक स्कूल का है। 9वीं के एक छात्र ने सहपाठी छात्रा से भरी क्लास में फ्रेंडशिप करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील बातें कहीं। साहसी छात्रा ने घबराते न हुए थाना टीपी नगर पहुंचकर आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसओ टीपी नगर रणवीर सिंह यादव के अनुसार पीड़ित किशोरी ने मंगलवार देर शाम पिता के साथ थाने पहुंचकर बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे वह जब अपनी कक्षा में सीट पर बैठी थी। तभी छात्र उसकी सीट पर आकर फ्रेंडशिप करने का दबाव बनाने लगा। जब उसने विरोध किया तो हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपी लड़का बदमाश टाइप का है। उसकी इस हरकत से अन्य साथी छात्राओं में भी दहशत है। किशोरी ने बताया कि उसने स्पष्ट रूप से मना करते हुए हाथ छुड़ा लिया। वह उस समय काफी डर गई थी। लेकिन उसने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से भी की। बाद में घर पहुंचकर परिजनों को बताई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी छात्र थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ तहरीर के आधार पर धारा 354 आईपीसी में केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की जाएगी।