{"_id":"52-74572","slug":"Meerut-74572-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर्म-दहेज उत्पीड़न में पति अरेस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुकर्म-दहेज उत्पीड़न में पति अरेस्ट
Meerut
Updated Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता से अप्राकृतिक संबंध बनाने और दहेज उत्पीड़न करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अश्लील छेड़छाड़ में नामजद चचिया ससुर को भी गिरफ्तार किया गया है।
24 मई को महिला थाने पर विवाहिता ने न्यू सर्वोदय कालोनी निवासी पति अमित मल्होत्रा समेत सास, ससुर, ननद और चचिया ससुर समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि उसकी शादी 25 जनवरी 2014 को हुई। पांच लाख रुपये और कार न मिलने पर ससुरालियों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। विवाहिता ने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और चचिया ससुर पर अश्लील छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया था, जबकि अन्य लोगों को मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोपी बनाया। रविवार को महिला थाना पुलिस पति अमित और चचिया ससुर प्रेमनाथ को न्यू सर्वोदय नगर से पकड़कर थाने ले आई। विवाहिता ने बताया कि आरोपियों ने पांच दिन पूर्व ही उसे कचहरी में कार से कुचलकर मारने की कोशिश की थी। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में एनसीआर भी दर्ज कराई। महिला थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
व्यापारी नेता के पहुंचने पर हंगामा ः दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस महिला थाने लाई। तभी उन्हें छुड़वाने के लिए व्यापारी नेता तथा अन्य लोग थाने पहुंच गए। इसकी जानकारी पर विवाहिता भी परिजनों के साथ थाने आ गई, जिसके बाद व्यापारी नेता से उनकी काफी बहस हुई।