फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्री मानसून की दस्तक, झमाझम बरसे बदरा

प्री मानसून की दस्तक, झमाझम बरसे बदरा

Sun, 15 Jun 2014 05:32 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sun, 15 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम। प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। दो दिन से मौसम का मिजाज बदला-बदला से दिख रहा है। शुक्रवार रात शुरू हुई बारिश भी शनिवार दोपहर तक जारी रही। इससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई है। शनिवार दोपहर बाद धूप निकली तो उसने भी अपना असर दिखाया, लेकिन फिलहाल लोगों को काफी राहत है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लोग बेहाल थे। पारा भी 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। ऐसे में बिजली भी सौतन बनी हुई थी। इसका असर यह हो रहा था कि फसलें भी सिंचाई के अभाव में सूखने के कगार पर पहुंच गई थी। इस बीच शुक्रवार शाम मौसम का मिजाज बदला। हवा चलने के बाद प्री मानसून की बूंदें राहत के रूप में गिरीं। इसके बाद तो शनिवार दोपहर तक बारिश होती रही। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी दिखी। यह बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। उधर, मौसम कार्यालय पर 10.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिक अभी और बारिश होने की संभावना बता रहे हैं।
विज्ञापन


फसलाें को भी मिला लाभ
बारिश ने किसानाें को राहत दी है। गन्ना, ज्वार, बाजारा, मक्का, लोबिया आदि फसल को बारिश से काफी लाभ पहुंचा है। अगर और बारिश होती है कि किसानों की सारी चिंता दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवानों के माथे पर चिंता
बारिश के साथ चली हवा से काफी आम टूटकर गिर गए हैं। तैयार फसल टूटने से बागवानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। बाग मालिकों का कहना है कि इस साल शुरू से ही आंधी नुकसान पहुंचा रही है। इस समय फसल तैयार है। एक-दो बार और आंधी आ गई तो काफी नुकसान होगा।


बिजली की मांग में कमी, एक सेकेंड भी नहीं हुई कटौती
मेरठ। बारिश से लोगों के साथ ही विद्युत निगम ने भी राहत की सांस ली। भीषण गर्मी में बिजली किल्लत से पूरे शहर में हाहाकार मचा था। आए दिन हो रहे धरना-प्रदर्शन से विभागीय अधिकारियों की भी नींद उड़ी थी। ऐसे में शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद 45 के ऊपर चल रहा पारा शनिवार को लुढ़ककर 31 डिग्री पर आ गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं मांग में आई कमी की वजह से शनिवार को पूरे दिन लखनऊ कंट्रोल रूप से एक सेकेंड के लिए भी कटौती नहीं की गई। ट्रांसफार्मर और बिजलीघरों पर ओवरलोडिंग कम होने से लोकल फाल्ट भी न के बराबर हुए। जहां लोकल फाल्ट हुए भी उन्हें विभाग द्वारा कुछ समय में ही ठीक कर दिया गया। पीवीवीएनएल के मुख्य अभियंता ने बताया कि बारिश के कारण मांग में कमी आने से आपूर्ति में सुधार है।

प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम साफ होगा तो उमस के साथ गर्मी भी बढे़गी।
- अशोक गुप्ता, मौसम प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed