फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विवेचना में लापरवाही पर दो दरोगा सस्पेंड

विवेचना में लापरवाही पर दो दरोगा सस्पेंड

Thu, 12 Jun 2014 05:32 AM IST
Meerut
Meerut Updated Thu, 12 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ/खरखौदा। एसएसपी ने विवेचना में लापरवाही बरतने पर दो दरोगा को सस्पेंड कर दिया। इनमें एक दरोगा ने महीने भर से गुणवत्तापरक विवेचना नहीं की। वहीं, दूसरे ने एक्सीडेंट की विवेचना में खेल कर दिया।
विज्ञापन

एसएसपी ओंकार सिंह ने बुधवार शाम खरखौदा में किठौर, मुंडाली और खरखौदा थाने का अर्दली रूम (ओआर) लिया था। उन्होंने थाना खरखौदा की जर्जर बिल्डिंग, शौचालयों की सफाई, थाने के पीछे खडे़ वाहनों के रखरखाव का निरीक्षण किया। उन्होंने लावारिस वाहनों के निस्तारण, नीलामी, गंदगी तथा हवालात में पुताई नहीं कराने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

किठौर थाने की उन्हें 171 विवेचनाएं लंबित मिलीं। ओआर से नदारद रहने और एक माह में केवल एक विवेचना निपटाने पर दरोगा रामचंद को सस्पेंड कर दिया। मुंडाली थाने की लंबित 81 विवेचनाओं के बारे में जानकारी ली। मुंडाली थाने के दरोगा रामबीर सिंह द्वारा विद्युत अधिनियम के एक मुकदमे का 2013 से आज तक निस्तारण नहीं करने पर नाराजगी जताई। खरखौदा इंस्पेक्टर दिनेश कुमार और दरोगाओं से सर्किल में सबसे अधिक लंबित 252 विवेचनाओं के बारे में पूछताछ की। एचसीपी सतपाल सिंह के पास सबसे अधिक 98 विवेचना लंबित होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने लंबित विवेचना 15 दिन में निस्तारित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने थाना नौचंदी में तैनात दरोगा प्रकाश चंद को भी सस्पेंड कर दिया। इनके खिलाफ एक्सीडेंट से संबंधित विवेचना में खेल करने की शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed