फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगर निगम की चतुराई पर एमडीए का पलटवार

नगर निगम की चतुराई पर एमडीए का पलटवार

Sat, 31 May 2014 05:34 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sat, 31 May 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। दो सौ मीटर रोड के बदले लगभग सात सौ मीटर रोड एमडीए से बनवाने के नगर निगम के प्रस्ताव पर एमडीए ने पानी फेर दिया है। छतरी वाले पीर से घंटाघर तक की इस जर्जर सड़क का प्रस्ताव एमडीए ने लौटा दिया है।
विज्ञापन

इस मार्ग को नगर निगम की अवस्थापना निधि से बनाया जाना था पर निगम ने गेंद एमडीए के पाले में डाल दी। कहा कि जली कोठी के पास की दो सौ मीटर सड़क एमडीए को बनानी थी पर नगर निगम ने बनवा दी। इसके बदले में एमडीए छतरी वाले पीर से घंटाघर तक की सड़क बनवा दे। चूंकि एमडीए इंदिरा चौक से जली कोठी तक सड़क बना रहा है और छतरी वाले पीर तक सड़क बना दी गई तो इस रोड को भी उसी प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया जाए। इसका प्रस्ताव भी भेज दिया गया। एमडीए ने यह कहते हुए प्रस्ताव वापस कर दिया कि दो सौ मीटर के बदले सात सौ मीटर सड़क भला कैसे बनवा दी जाए।
विज्ञापन

ऐसे फंसा पेंच
एमडीए ने जब सड़क का स्टीमेट तैयार किया तो देखा कि इसे बनाने में 90 लाख रुपये लगेंगे। एमडीए इंदिरा चौक से जली कोठी तक सड़क बनवा रहा है, इसका बजट 2.22 करोड़ है। एमडीए के चीफ इंजीनियर इंदु शेखर सिंह के मुताबिक नियमानुसार इसका दस प्रतिशत यानि 22 लाख रुपये तथा नगर निगम ने जो सड़क बनाई है उसका खर्च बीस लाख रुपये ही इस नए प्रोेजेक्ट पर खर्च किया जा सकता है। ऐसे में बाकी 48 लाख रुपये कहां से आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर जनता तो पिस ही रही है
सड़क कौन बनाएगा, यह अलग बात है पर जनता तो परेशान हो रही है। नगर निगम और एमडीए की इस नूराकुश्ती में जनता को गश आ रहा है। यह सड़क इस कदर जर्जर हो चुकी है कि इससे निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed