{"_id":"52-72648","slug":"Meerut-72648-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालेराम ब्रजभूषण का दबदबा कायम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालेराम ब्रजभूषण का दबदबा कायम
Meerut
Updated Sat, 31 May 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बालेराम ब्रजभूषण के छात्रों ने एक बार हाईस्कूल में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की अदिति और मानसी रस्तोगी ने जिले में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। टाप टेन में स्कूल की चार छात्राएं शामिल हैं। एक खास बात रही है कि विद्यालय के जिन चार छात्रों ने जिले की मेरिट में जगह बनाई है वो सभी छात्राएं हैं। विद्यालय का औसत रिजल्ट भी बेहद शानदार रहा है। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 253 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे जिनमें से सभी उत्तीर्ण हुए हैं। महज तीन छात्र सेकेंड डिवीजन पास हुए हैं, जबकि बाकी 250 प्रथम श्रेणी और 161 ससम्मान श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा का कहना है कि यह विद्यालय के टीचर्स की मेहनत के साथ बच्चों की लगन का फल है। बीते कुछ वर्षों में विद्यालय ने परीक्षा परिणाम के मामले में अपने आप को एसडी सदर इंटर कालेज के समकक्ष लाकर खड़ा कर दिया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में भी विद्यालय की छात्र संयुक्त रूप से टॉपर रहा था।
ये हैं मंडल के टॉपर
नाम उत्तीर्ण प्रतिशत जिला
शिखर मिश्रा 94.83 गौतमबुद्ध नगर
राकेश यादव 94.17 मेरठ
कल्पना अग्रवाल 92.83 हापुड़
अंजुल राठी 9217 बागपत
मोना कुमारी 91.33 बुलंदशहर
कंचन शर्मा 90.50 गाजियाबाद
विज्ञापन
ये हैं मंडल के टॉपर
नाम उत्तीर्ण प्रतिशत जिला
शिखर मिश्रा 94.83 गौतमबुद्ध नगर
राकेश यादव 94.17 मेरठ
कल्पना अग्रवाल 92.83 हापुड़
अंजुल राठी 9217 बागपत
मोना कुमारी 91.33 बुलंदशहर
कंचन शर्मा 90.50 गाजियाबाद