फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो और मुन्नाभाई दबाोचे

दो और मुन्नाभाई दबाोचे

Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम। प्रदेश की संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा के दूसरे दिन भी दो मुन्नाभाई परीक्षा देते पकड़े गए, जबकि दस फर्जी छात्र आईडी लाने के बहाने भाग गए। कुलपति ने आरोपी छात्र पुलिस को सौंप दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परीक्षा के दौरान मास्टर माइंड समेत छह मुन्ना भाई और नौ छात्राें को नकल करते पकड़ा गया था। शुक्रवार को स्नातकोत्तर की परीक्षा थी। कैश कॉलेज के सेंटर पर सुबह 8 से 11 बजे की पाली में परीक्षा चल रही थी। डॉ. बीपी ध्यानी, अरविंद राणा और आब्जर्रवर डॉ. एसके भटनागर ड्यूटी पर थे। कुलपति डॉ. एचएस गौड़ फ्लाइंग स्क्वायड की टीम डॉ. अनिल सिरोही और रघुवीर सिंह के साथ सेंटर पर पहुंचे। कुलपति ने कक्ष में पहुंचकर छात्राें को हिदायत दी कि जो भी कोई फर्जी छात्र बैठा है, वह पहले ही चला जाए, अगर कोई पकड़ में आ गया, तो फिर उसे जेल जाना पडे़गा। इस बीच करीब दस छात्र आईडी लाने का बहाना बनाकर सेंटर से चले गए। थोड़ी देर बाद जब चेकिंग की गई तो दो मुन्ना भाई दबोचे गए। कुलपति ने बताया कि मनीष पुत्र जयप्रकाश गांव चूरिया जनपद देवरिया और मनीष पुत्र यशवंत सिंह प्रभुपुर जनपद चंदौली को पकड़ा गया है। दोनाें छात्राें ने फर्जी फॉर्म भरे थे। जांच से पकड़ में आ गए। छात्राें से कॉलेज का आईकार्ड, पहचान पत्र भी फर्जी मिला है। दोनाें ने एक ही नाम से दो फॉर्म भर रखे थे।
विज्ञापन



कुलपति के पैरों में गिर पड़े
दोनाें मुन्नभाई कुलपति के पैर पकड़कर रोये। छात्र छोड़ने की गुहार लगा रहे थे। काफी देर तक वह गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी मनीष ने पहले तो छात्र को दोस्त बताया। उसने कहा कि पैसे का कोई लेनदेन नहीं है, दोस्त के लिए वह पेपर देने आया था। लेकिन काफी देर पूछताछ के बाद वह दबी हुई जुबान से बोला कि पचास हजार रुपये में परीक्षा पास कराने का ठेका लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम एक फॉर्म दो
फॉर्म भरने में छात्राें ने पूरी प्लानिंग से काम किया। एक ही नाम से दो फॉर्म भरे और दोनों आगे पीछे बैठ गए। बर्थ सर्टिफिकेट व कॉलेज का आईकार्ड भी डुप्लीकेट बनवा लिया था।

बनारस विवि से बीएससी एजी का छात्र है मनीष
मनीष ने बताया कि वह बनारस विवि से बीएससी एजी का फाइनल ईयर का छात्र है। अगर उसे जेल भेज दिया था, तो उसका कॅरियर चौपट हो जाएगा। छोटे से लालच में वह फंस गया।

मेरठ में 389 छात्रों ने दी परीक्षा
मोदीपुरम। प्रदेश की संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा के दूसरे दिन पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने के लिए छात्राें ने परीक्षा दी। रजिस्ट्रार डॉ. सीएस प्रसाद ने बताया कि कानपुर में दो, मेरठ और फैजाबाद में एक-एक सेंटर बनाया गया था। कानपुर में 1087 में से 975 और मेरठ में 420 में से 389 व फैजाबाद 693 में से 670 परीक्षार्थियाें ने परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में एमबीए के लिए कानपुर में 25 में से 24 और फैजाबाद में 21 में से 17 परीक्षार्थियाें ने परीक्षा दी। रजिस्ट्रार ने बताया कि परीक्षा के दौरान कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजूकेशन में दो मुन्ना भाई पकडे़ गए हैं। अन्य सभी सेंटराें पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। शनिवार को परीक्षा का अंतिम दिन है, और पीएचडी के लिए मेरठ, कानपुर और फैजाबाद में एक-एक सेंटर बनाया गया है। परीक्षा सुबह 8 से 11 बजे प्रथम पाली में आयोजित की जाएगी।


मास्टर माइंड समेत 15 जेल भेजे
बृहस्पतिवार को पकडे़ गए एक मास्टर मांइड और छह मुन्ना भाई व नौ नकलची छात्राें के खिलाफ केंद्र पर्यवेक्षक डा. बीपी ध्यानी ने कंकरखेडा थाने में 420, 468, 471, 469 की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने सभी आरोपियाें को जेल भेज दिया। पकडे़ गए आरोपी में मांस्टर मांइड राजेश पुत्र मुनीश्वर प्रसाद निवासी बस्ती भी शामिल था, जिसने एक छात्र से पचास हजार रुपये में पास कराने का ठेका लिया था। शुक्रवार को पकडे़ गए दो मुन्ना भाई के खिलाफ रजिस्ट्रार डा. सीएस प्रसाद की और से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed